केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की कार्यशाला प्रारंभ हो गई है। कार्यशाला में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मौजूद हैं।
कार्यशाला को लेकर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि इस योजना का शुभारंभ 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसके अंतर्गत ऐसे 18 कार्य जो कि पीढ़ी दर पीढ़ी चले आ रहे हैं उन्हें तीन लाख रुपये तक का लोन अत्यंत कम दरों पर दिया जाता है। इन पेशों से जुड़े लोग स्वावलंबी बन सकें। इसकी कार्यशाला का लखनऊ में आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि ये योजना समाज के निचले तबके तक पहुंचे और लोगों को इसका लाभ मिले।
ये पूछने पर कि क्या भाजपा के लोग लाभार्थियों के घर भी पहुंचेंगे तो उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता चाहे सरकार में हों या न हों संगठन का कार्य करते रहते हैं।