फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मन की बात में पीएम ने सराही गोमती की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में गोमती नदी की सफाई को लेकर किए गए कार्यों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने सफाई अभियान की सराहना की।
विज्ञापन

दरअसल, स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना की ओर से गोमती नदी की सफाई की जाती है। रविवार को भी टीम की ओर से सुबह दो घंटे झूलेलाल घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना के संयोजक रंजीत सिंह ने बताया कि रविवार को अभियान का 375वां रविवार था। गोमती की तलहटी से करीब पांच कुंतल कचरा निकाला गया। इस कार्य में पचास से अधिक स्वयंसेवकों ने भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में स्वच्छता को लेकर देश की कई राजधानियों की सराहना की। इसमें लखनऊ में गोमती सफाई अभियान को भी सराहा। कहाकि यह पिछले दस साल से लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें