फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: 5 फरवरी को महाकुंभ में स्नान करेंगे पीएम मोदी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी लगाएंगे डुबकी

Fri, 24 Jan 2025 02:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे। इसी दिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी महाकुंभ में स्नान करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाली 5 फरवरी को महाकुंभ में स्नान करेंगे। उनका कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसी दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही पार्टी के कई नेता व पदाधिकारी भी स्नान करेंगे।

बता दें कि बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर महाकुंभ में अव्यवस्था होने का आरोप लगाया। कहा कि महाकुंभ के नाम पर आवंटित बजट में भ्रष्टाचार हो रहा है।

उन्होंने मांग की है कि मौनी अमावस्या पर होने वाले स्नान से पहले सरकार सभी तैयारी पूरी करे। तीन फरवरी के बाद कांग्रेस नेता महाकुंभ में डुबकी लगाने जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि महाकुंभ में आग लगने के बाद सांसद उज्जवल रमण सिंह के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मौके पर गया था। महाकुंभ में श्रद्धालुओं और साधु संतों को बदइंतजामी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें