फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बोले मोदी, मुझ पर पूरे टाइम होते हैं हमले

Fri, 22 Jan 2016 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच चुके हैं। उन्होंने डीरेका में 'स्वावलंबन' नामक एक कार्यक्रम में महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और दिव्यांगों को उपकरण बांटे।
विज्ञापन


मोदी ने डीरेका मैदान से वाराणसी के लोगों को महामना एक्सप्रेस का तोहफा दिया। ये ट्रेन वाराणसी से दिल्ली तक चलेगी। इस दौरान रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा भी वहां मौजूद थे। पीएम मोदी ने यहां दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए।

आज सुबह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 22 दिव्यांग बच्चे घायल हो गए थे। पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया और कहा, सरकार उन बच्चों के इलाज व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, दिव्यांगों के प्रति लोगों की सोच बदलना चाहता हूं। पीएम मोदी ने जापान के पीएम को काशी की तारीफ करने के लिए धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने कहा, हम विकास को गरीबों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरे ऊपर लगातार हमले चलते रहते हैं लेकिन मेरा काम है लोगों की मदद करना, गरीबों के लिए काम करना तो मैं आलोचना से विचलित नहीं होता।
विज्ञापन

4 घंटे लखनऊ में रहेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में साढ़े चार घंटे रहेंगे। इस दौरान वे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विवि (बीबीएयू) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के साथ-साथ ई-रिक्शा वितरण करेंगे और अंबेडकर महासभा परिसर में डॉ. अंबेडकर के अस्थिकलश पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

अमौसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के साथ राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री पारसनाथ यादव मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे के लिए शासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी से बातचीत करके सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।

मोदी वाराणसी से दोपहर 1.20 बजे रवाना होकर 2.10 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री के अलावा शासन-प्रशासन के आला अधिकारी पीएम की अगवानी करेंगे।

राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री मोदी के तीन कार्यक्रम हैं। इनमें से दो में वे हेलीकॉप्टर से जाएंगे। उनकी सुरक्षा में 10 एसपी, 18 एएसपी, 19 डीएसपी, 95 सब इंस्पेक्टर, 46 महिला सब इंस्पेक्टर और 845 सिपाहियों के अलावा 400 से ज्यादा यातायातकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें