फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के 12 वर्ष, गरीब कल्याण, सुरक्षा और विकास का स्वर्णिम अध्याय : डाॅ. राजेश्वर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र सरकार में 12 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी है। डॉ. सिंह ने कहा कि यह यात्रा भारत के आत्मविश्वास, राष्ट्रीय गौरव और समावेशी विकास की गाथा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए गए। राष्ट्रीय सुरक्षा में सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदम उठाए गए। वर्ष 2017 के बाद प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश की दूसरी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था के रूप में उभरी है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 में 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले। उत्तर प्रदेश में 2,300 किलोमीटर से अधिक का एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार हुआ है। महिला सशक्तीकरण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम और लखपति दीदी अभियान जैसे कदम उठाए गए। स्वयं सहायता समूहों और मुद्रा योजना से करोड़ों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया गया। भारत ने जी-20 की सफल अध्यक्षता की और चंद्रयान-3 तथा आदित्य-एल1 मिशन में सफलता पाई। भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें