फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से 55 हजार करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट का शिलान्यास कराने की तैयारी में यूपी सरकार

Sat, 07 Jul 2018 01:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट में किए गए एमओयू से जुड़े प्रोजेक्ट के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 29 जुलाई को लखनऊ आ सकते हैं।

विज्ञापन


फरवरी में समिट के दौरान निवेशकों ने प्रदेश सरकार के साथ 4.68 हजार करोड़ के एमओयू किए थे। बताया गया कि इनमें से करीब 55 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए जमीन खरीदने से लेकर विभिन्न तरह की स्वीकृतियां व अनापत्तियां ले ली गई हैं। चूंकि प्रधानमंत्री इन्वेस्टर्स समिट में आए थे इसलिए सरकार चाहती है कि इतने बड़े निवेश से जुड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी उन्हीं के हाथों कराया जाए।

पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में जितना निवेश पांच वर्ष में हुआ है, उससे अधिक राशि से जुड़े निवेश प्रोजेक्ट का एक साथ शिलान्यास करवाकर सरकार बड़ा संदेश देना चाहती है। सरकार के स्तर से शिलान्यास के लिए काफी दिनों से पीएम का समय लेने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि 28 या 29 जुलाई के लिए प्रधानमंत्री के समय की मांग नए सिरे से की गई है। हालांकि 29 जुलाई को ध्यान में रखकर तैयारियों के संकेत कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश में प्रधानमंत्री के तय दौरे

9 जुलाई- नोएडा (दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ सैमसंग के कार्यक्रम में )
14 जुलाई- आजमगढ़
15 जुलाई- वाराणसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें