फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी दुकानदारों से वर्चुअल संवाद में बोले पीएम मोदी-अंत्योदय ही हमारा लक्ष्य, गरीबों के नाम पर नहीं करते राजनीति

Tue, 27 Oct 2020 10:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम गरीबों के नाम पर राजनीति नहीं करते। संकटकाल में भी हम अंत्योदय के लक्ष्य को पाने कोशिश की जुटे रहते हैं। केंद्र व राज्य सरकार गरीब के जीवन और कारोबार को बेहतर बनाने में हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना(पीएम स्वनिधि) के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों से वर्चुअल संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीबों की खुशी जहां मुझे संतोष देती है, वहीं इससे काम करने की प्रेरणा मिलती है। 

आपका आत्मविश्वास, कारोबार और परिवार को लेकर चिंता, प्रबंधन, नियोजन और तकनीक के प्रति प्रेम काबिले तारीफ है। ऐसे ही प्रयासों से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास रहा है कि योजनाओं का लाभ पाने में गरीबों को कोई दिक्कत न हो। पारदर्शिता और तेजी के लिए तकनीक का प्रयोग हो। इसमें जनधन खातों की बड़ी भूमिका रही। इन खातों के खुलने पर कुछ लोगों को बड़ी पीड़ा हुई थी। 

ये वही लोग हैं जो खुद आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं। गरीबों के नाम पर राजनीति करते हैं, पर बेईमानी का सारा ठीकरा गरीबों पर ही फोड़ देते हैं। पर इस योजना से लाभ पाने के बाद ऋण चुकाना शुरू कर गरीबों ने ऐसी सोच वालों को बताया कि गरीब ईमानदार होता है। उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को योजना के बारे में बताएं। 

प्रोटोकॉल को लेकर कोई ढिलाई नहीं
मोदी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर इसी तरह सतर्कता बरतते रहे तो कोरोना शीघ्र ही हारेगा, पर पर्व-त्यौहारों के इस मौसम में कतई लापरवाही न करें। ‘दो गज दूरी और मास्क जरूरी’ के मूल मंत्र को खुद याद रखें और लोगों को भी याद दिलाते रहें।

सीएम योगी व उनके टीम की तारीफ
पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में यूपी को देश में नंबर एक पर आने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पटरी कारोबारियों को ऋण देने के लिए देश में हुए 25 लाख पंजीकरण में से करीब 7 लाख पंजीकरण सिर्फ यूपी से हुए हैं।

ऋण लेने में लगने वाले स्टांप ड्यूटी को भी उप्र सरकार ने माफ कर दिया है। कोराना संकट के दौरान हर जरूरतमंद को भरण-पोषण भत्ता, राहत, हर पात्र को अग्रिम पेंशन देकर उप्र सरकार ने सराहनीय काम किया है। मोदी ने कम समय में इतने अधिक लाभार्थियों के घर जाकर कर्ज देने के लिए बैंकर्स की भी तारीफ की।
विज्ञापन

आवेदन करने वाले हर पटरी व्यवसायी को देंगे कर्ज: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आवेदन करने वाले हर पटरी व्यवसायी को ऋण दिया जाएगा। अब तक 6.53 लाख लोगों ने ऋण के लिए आवेदन किए हैं। इनमें से करीब पौने चार लाख लोगों को ऋण मंजूर किया गया है। करीब 2.74 लाख लोगों को ऋण मिल भी चुका है।

उन्होंने कहा कि अधिकतर पटरी दुकानदार रोज महंगे ब्याज पर कर्ज लेकर अपना कारोबार करते हैं। अब वे अपने पैसे से कारोबार करके अपने जीवन को पटरी पर ला सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कोराना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ की। इस मौके पर नगर विकास एवं नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम मंत्री आशुतोष टंडन, राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता तथा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें