फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे समेत कई विकास कार्यों की पीएम मोदी ने की समीक्षा

Wed, 24 Feb 2021 10:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों के केंद्र से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की। इनमें पीएमजीएसवाई, सिंगल यूज प्लास्टिक और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने उन्हें प्रगति के बारे में बताया। मुख्य सचिव तिवारी ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस के लिए हमने शत-प्रतिशत भूमि एनएचएआई को हस्तांतरित कर दी है। निर्माण कार्य एनएचएआई को पूरा करना है। राज्य सरकार को जो कार्य करने थे, उन्हें पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली की देखरेख में बन रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के फेज-1 और फेज-2 की समीक्षा में भी यूपी का काम काफी अच्छा मिला। इस मामले में उत्तर प्रदेश ने सबसे अच्छे काम करने वाले राज्यों में जगह बनाई। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर भी बात हुई। मुख्य सचिव ने वीसी में बताया कि यूपी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने में काफी सफलता पाई है। वेस्ट प्लास्टिक का इस्तेमाल करके सड़कें भी बनाई गई हैं। मथुरा में इससे तेल बनाने की फैक्ट्री भी लगाई गई है। प्रधानमंत्री ने प्लास्टिक के अन्य विकल्पों को अपनाए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें