फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रधानमंत्री ने भरा विद्यार्थियों में जोश

Tue, 30 Jan 2024 03:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जैसे-जैसे परीक्षा की तारीख नजदीक आ रही है, पहली बार बोर्ड परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के दिल की धड़कनें बढ़ती जा रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को परीक्षा पे चर्चा, कार्यक्रम में विद्यार्थियों में जोश भर दिया। प्रधानमंत्री ने उनको तनाव प्रबंधन के तरीके समझाए।
विज्ञापन

गोमतीनगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के साथ राजकीय जुबिली, सेंट जोसेफ, बीबीएयू समेत तमाम संस्थानों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के बाद डीआईओएस राकेश कुमार ने छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया।
अपर मुख्य सचिव माध्यमिक दीपक कुमार, विशेष सचिव माध्यमिक आलोक कुमार, अपर राज्य परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा वीके पांडेय, उप शिक्षा निदेशक रेखा दिवाकर, डीआईओएस सेकंड रावेंद्र सिंह बघेल, सहायक शिक्षा निदेशक प्रतिमा सिंह, एसोसिएट डीआईओएस जयशंकर श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डॉ. शशिकला राय समेत तमाम शिक्षक व अभिभावक गोमतीनगर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में जेडी निदेशालय राज कुमार यादव ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें