फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोहरे में ट्रक पलटा, दो घंटे जाम

Tue, 30 Jan 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में घने कोहरे में एक ट्रक पलट गया। इससे दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सोमवार सुबह फतेहपुर से गन्ना लादकर हैदरगढ़ स्थित पोखरा चीनी मिल जा रहा ट्रक चुरुवा-पश्चिमगांव बाईपास पर शेखपुर समोधा गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से गन्ना सड़क पर फैल गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से सड़क फैले गन्ने को किनारे कराया। कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया। दो घंटे बाद आवागमन दोबारा शुरू हो पाया। चालक को मामूली चोट आई।
विज्ञापन

मसाले से भरा कंटेनर पलटा
बछरावां (रायबरेली)। घने कोहरे के कारण मौरावां-बछरावां मार्ग पर शेखपुर समोधा गांव के निकट रेलिंग विहीन पुल पर एक कंटेनर पलट गया। यह हादसा रविवार की रात 10 बजे हुआ। कंटेनर मसाला लादकर मुंबई जा रहा था। सुल्तानपुर जनपद के रहने वाले चालक अरबाज खान (55) को मामूली चोट आई। इसके बाद चालक का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें