फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मां के अंतिम संस्कार के बाद सीएम योगी पहुंचे लखनऊ; पीएम मोदी ने दी सांत्वना; काफी देर तक करते रहे बात

Sat, 21 Nov 2026 06:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए कौशल विकास के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल हुए।
विज्ञापन
लखनऊ में सीएम से मिले पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां के अंतिम संस्कार के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ पहुंच गए हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस दुखद घड़ी में सांत्वना दी और दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।  सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 89 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था। 

विज्ञापन


शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां सीएम योगी ने अर्थी को कंधा दिया और उनके सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई नेता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।   

Trending Videos
विज्ञापन

सीएम योगी ने किया कार्यक्रम को संबोधित

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2015 में पीएम मोदी ने स्किल इंडिया का महाभियान शुरू किया था। इस योजना के माध्यम से भारत की प्रतिभा को प्लेटफॉर्म देना था। ताकि योग्य व्यक्तियों को अवसर मिल सकें। 

उन्होंने कहा कि पूरे भारत में सबसे अधिक युवा यूपी में निवास करते हैं। यह योजना उनके लिए बहुत लाभकारी साबित हुई। यूपी में इस स्किल मिशन अभियान को तेजी से बढ़ाने का काम किया है। यूपी में इस दौरान 17 लाख युवाओं को कौशल विकास माध्यम से प्रशिक्षित करने का काम किया। इसमें से हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया। 

प्रदेश की 150 आईटीआई को टाटा के साथ मिलकर बेहतर और आधुनिक बनाने का प्रयास किया। इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप यहां पाठ्यक्रम में नवीनता लाई गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें