फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में दाऊद से मिले थे प्रधानमंत्री मोदी : आजम

Sat, 06 Feb 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां ने शनिवार को दावा किया है कि पाकिस्तान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंद कमरे में नवाज शरीफ, उनकी पत्नी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से बात की थी। उनके पास इसके सुबूत हैं।
विज्ञापन


आजम ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली यह सरकार जनता की नहीं है बल्कि डील (समझौते) की सरकार है। मोदी की पाकिस्तान यात्रा एक उद्यमी के दबाव में हुई थी।

पीएम ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे को विकास के लिए नहीं, व्यापारिक समझौतों के लिए भारत बुलाया था।
विज्ञापन

'क्या सींक कबाब लौकी का बनता है'

आजम ने कहा कि मुल्क के बादशाह ने पाक के प्रधानमंत्री को पश्मीना की शाल व मलीहाबादी आम भेजा था। बदले में उन्होंने ने मोदी के लिए सींक कबाब भेजा।

यहां गोश्त के नाम पर मुसलमान मारे जा रहे हैं और वहां से सींक कबाब आ रहा है। पीएम बताएं कि क्या सींक कबाब लौकी का बनता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी इंटेलीजेंस के क्लियरेंस के बगैर दुश्मन देश गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें