फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी ने बताया, पीएम मोदी ने हनुमानगढ़ी में आरती के बाद दक्षिणा स्वरूप चढ़ाए थे कितने रुपये

Thu, 06 Aug 2020 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी मंदिर में आरती करते पीएम मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले हनुमान जी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाई थी। यहां उन्होंने हनुमान जी की पूजा अर्चना की और आरती भी उतारी। 

विज्ञापन


आरती के बाद पीएम ने आरती की थाली में पांच सौ रुपये दक्षिणा भी चढ़ाया। हनुमानगढ़ी के एक पुजारी ने बताया कि पीएम मोदी ने आरती करने के बाद आरती की थाली में दक्षिणा स्वरूप पांच सौ रुपये चढ़ाए थे।

वहीं अयोध्या में भूमि पूजन कराने वाले मुख्य पुरोहित गंगाधर पाठक बृहस्पतिवार को वृंदावन लौट आए। कार्यक्रम को चक्रवर्ती सम्राट के अश्वमेध यज्ञ की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि भूमि पूजन के यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे दक्षिणा की पूछते तो वह मथुरा-काशी के साथ गो माता की वध से मुक्ति मांगते।
विज्ञापन


ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा आयोजित स्वागत-सत्कार कार्यक्रम में गंगाधर पाठक ने कहा कि देश में विद्वान लोग बहुत हैं, लेकिन उन्हें इस राष्ट्रीय अनुष्ठान में यह मौका मिला, जो कि उनके किसी पूर्व जन्म का संस्कार रहा होगा। उन्होंने कहा कि राजा, महाराजाओं ने मंदिर तो बहुत बनवाए हैं लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी शासक ने मंदिर की नींव नहीं रखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातनियों के प्राण हैं और नए भारत की नींव रख रहे हैं। ऐसे चक्रवर्ती सम्राट को दक्षिणा के बारे में पुरोहित से पूछना चाहिए था लेकिन हमारे यजमान ने दक्षिणा के बारे में हमसे नहीं पूछा। हालांकि उन्होंने कहा यदि प्रधानमंत्री उनसे दक्षिणा की पूछते तो वह गो माता को वध से मुक्त करने की दक्षिणा मांगते। वहीं अयोध्या के बाद मथुरा और काशी की मुक्ति की दक्षिणा प्रधानमंत्री से मांगता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें