प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 व 15 अक्तूबर को वाराणसी दौरा स्थगित हो गया है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला ने बताया कि ओडिशा और आंध्र में ‘हुदहुद’ तूफान से उत्पन्न स्थिति के चलते प्रधानमंत्री ने यह फैसला किया है, जिससे इन स्थानों पर बचाव व राहत कार्यों की केंद्र की तरफ से ठीक तरह से मॉनिटरिंग की जा सके।
हालांकि एक वजह यह भी मानी जा रही है कि संघ की लखनऊ में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के चलते यह कार्यक्रम स्थगित किया गया है, जिससे लोगों को ध्यान न बंटे।