फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के नवरत्नों में शामिल हुए CM अखिलेश

Sat, 08 Nov 2014 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी में अपने स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत नौ रत्नों को चुना है। अपने काशी दौरे के दूसरे दिन शनिवार को मोदी ने अखिलेश के साथ ही भाजपा सांसद व भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी समेत कला, साहित्य, संस्कृति और खेल से जुड़े लोगों को अभियान से जोड़कर एक तीर से कई निशाने साधे हैं।
विज्ञापन


नवरत्नों की सूची तैयार करते समय सामाजिक और जातिगत समीकरण का भी मोदी ने पूरा ख्याल रखा। क्रिकेटर सुरेश रैना और गायक कैलाश खेर ने इस जिम्मेदारी को अपना सम्मान बताते हुए स्वीकार कर लिया लेकिन अखिलेश इससे जुड़े सवालों को मुस्कुरा कर टाल गए।

मोदी ने शनिवार को अस्सी घाट पर गंगा पूजन के बाद घाट पर सफाई की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने यूपी में सफाई अभियान के लिए अपने नवरत्नों के नाम का ऐलान किया। 2017 में यूपी में विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा अभी से ही यूपी चुनाव की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

खास मकसद से शामिल किया गया मनोज को

मनोज तिवारी को अभियान से जोड़ना इसी का हिस्सा है। पूर्वांचल सहित बिहार और झारखंड के बड़े हिस्से में मनोज की गायकी और उनकी अदाकारी को पसंद करने वालों की भारी जमात है। भोजपुरी भाषियों के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए मोदी ने रणनीति के तहत मनोज को यूपी में मिशन क्लीन के लिए चुना है।

सफाई अभियान का हिस्सा बनते ही यूपी में पार्टी के कार्यक्रमों में मनोज की सहभागिता बढ़ेगी। पार्टी उनके स्टारडम को झारखंड विधानसभा के चुनाव में भी भुनाने की पूरी कोशिश करेगी।

युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए मोदी ने युवाओं के रोल मॉडल क्रिकेटर सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, सूफी गायक कैलाश खेर, हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को नवरत्नों में शामिल किया है।

एक माह में साफ होंगे काशी के घाट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्रकारों से कहा कि यहां के सामाजिक संगठनों ने विश्वास दिलाया है कि आगामी एक माह में काशी के घाट पूरी तरह से चमकने-दमकने लगेंगे। कहीं गंदगी नहीं होगी।
विज्ञापन

ये हैं मोदी के नवरत्न

सीएम अखिलेश यादव, सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी, क्रिकेटर सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, गायक कैलाश खेर, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, संस्कृत के विद्वान प्रो. देवीप्रसाद द्विवेदी, संत व जगद्गुरु राम भद्राचार्य विकलांग विवि के कुलपति स्वामी राम भद्राचार्य और साहित्यकार मनु शर्मा।

स्वच्छता हमारी सभ्यता का दर्पण : रैना
क्रिकेटर सुरेश रैना ने स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने पर खुशी जताते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान को एक बड़े सपने के तौर पर शुरू किया गया है लेकिन यह हमारा मिशन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के साथ एक दिवसीय मैचों की शृंखला खत्म होते ही वह साथियों समेत इसमें जुड़ जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें