फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को बदनाम करने के लिए इमरान खान ने पोस्ट किए फर्जी वीडियो, मिला करारा जवाब

Fri, 03 Jan 2020 11:04 PM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इमरान खान द्वारा किया गया ट्वीट - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब खुद भी फेक न्यूज फैलाने में लग गए हैं। ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर भीड़ के हमले की घटना से लोगों का ध्यान हटाने के लिए पाक पीएम ने शुक्रवार को कई वीडियो पोस्ट कर ‘भारत में मुस्लिमों पर पुलिस अत्याचार’ का झूठा दावा किया।

विज्ञापन


बांग्लादेश के करीब सात साल पुराने वीडियो को ट्वीट कर इमरान ने दावा किया कि भारतीय पुलिस मुस्लिमों पर अत्याचार कर रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर जब इमरान की किरकिरी होने लगी तो उन्होंने ये वीडियो हटा दिए।

वहीं, यूपी पुलिस ने भी ट्वीट कर साफ किया है कि ये वीडियो यूपी के नहीं हैं। यूपी पुलिस ने ट्वीट किया, यह यूपी से नहीं है बल्कि मई, 2013 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका की घटना का है।
विज्ञापन

 

वीडियो में इमरान जिन्हें यूपी पुलिस के जवान के तौर पर बता रहे थे, उनकी वर्दी पर साफ-साफ आरएबी लिखा हुआ देखा जा सकता है। आरएबी (रैपिड एक्शन बटालियन) बांग्लादेश पुलिस की आतंक निरोधी इकाई है। इमरान ने जिस वीडियो को ट्वीट किया, वही वीडियो यू-ट्यूब पर 10 सितंबर 2013 को अपलोड किया गया है। वीडियो के बारे में दावा किया गया है कि हिफाजत-ए-इस्लाम रैली पर बांग्लादेशी पुलिस ने बर्बरता की है।
 

विज्ञापन

पाकिस्तान के ननकाना साहिब में भीड़ का हमला

गौरतलब है कि पाकिस्तान के ननकाना साहिब में शुक्रवार को भीड़ ने सिखों के पवित्र स्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव कर दिया और सिखों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके कारण पहली बार भजन-कीर्तन रद्द करना पड़ा। ननकाना साहिब गुरू नानक का जन्मस्थान है। भारत ने गुरुद्वारे पर पथराव पर कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 

दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई: भारत 

घटना पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, भारत धार्मिक स्थल में पथराव और तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करता है। घटना में दोषियों के खिलाफ पाकिस्तान सरकार सख्त कार्रवाई करे। पवित्र ननकाना साहिब गुरुद्वारे को सुरक्षित व संरक्षित करने को हर संभव उपाय करना चाहिए। हम पाकिस्तान सरकार से मांग करते हैं कि सिख समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने को तत्काल कदम उठाए जाएंगे।
  

इमरान तुरंत हस्तक्षेप करें: कैप्टन 

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने हमले की निंदा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से दखल की अपील की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें