मलिहाबाद। माल के रूदानखेड़ा गांव निवासी सुधीर रावत (27) का शव बृहस्पतिवार शाम गांव के पास आम के बाग में फंदे से लटका मिला। कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी खड़ी मिली। इंस्पेक्टर काकोरी नवाब अहमद ने बताया कि सुधीर लखनऊ में रहकर प्लंबर का काम करते थे।
पिता रामदयाल, मां व अन्य घरवाले हरियाणा में मजदूरी करते हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का मानना है कि पारिवारिक कलह के चलते सुधीर ने आत्महत्या की है।