फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूजल बचाने का लें संकल्प, जल संरक्षण को बनाएं आदत: स्वतंत्र देव सिंह

विज्ञापन
भूजल सप्ताह कार्यक्रम में बोलते उत्तर प्रदेश जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश में भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भूजल सप्ताह-2026 की शुरुआत बृहस्पतिवार को गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क एंफीथिएटर में हुई। 16 से 22 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान का उद्घाटन जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पेयजल, सिंचाई और उद्योगों की बड़ी जरूरतें भूजल से पूरी होती हैं, इसलिए हर नागरिक को जल संरक्षण की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही लोगों को एक पेड़ मां के नाम लगाने और पांच अन्य लोगों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में ऑनलाइन भूजल क्विज के विजेताओं और जल कला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जल बचाने का संदेश दिया गया। भूगर्भ जल विभाग के निदेशक डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें