आलमबाग। आशियाना के सेक्टर-के में बृहस्पतिवार दोपहर अधिवक्ता अर्णव चटर्जी (35) का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। अर्णव चटर्जी माता-पिता, पत्नी तान्या और एक वर्षीय बेटे के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे परिजनों ने उन्हें कमरे में फंदे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। आशियाना निरीक्षक गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।