फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पचास किलो सोने का श्रीरामचबूतरा अर्पित करने का संकल्प

Fri, 28 Aug 2020 05:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
चंपत राय से मिलते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय से मिला और मंदिर निर्माण के संदर्भ में अपना संकल्प प्रकट किया। जिला प्रवक्ता पंडित अंतरिक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार द्विवेदी ने चंपत राय के समक्ष दिल्ली की प्रख्यात साध्वी पूनम अग्रवाल (जागृति चोक्षी) का संकल्प प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


साध्वी पूनम अग्रवाल ने श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का पचास किलो स्वर्ण का श्रीराम चबूतरा अर्पित करने का संकल्प लिया है, जो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अखिल भारत हिंदू महासभा के माध्यम से समर्पित करना चाहती हैं। प्रतिनिधि मंडल स्वर्ण से निर्मित होने वाले चबूतरे का नाप प्राप्त करना चाहता था। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संकल्प की सिद्घि को लेकर आश्वस्त किया। प्रतिनिधि मंडल में हिंदू महासभा उत्तर भारत के प्रभारी महंत परशुराम दास, जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र, वरदान स्पिरिचुअल फाउंडेशन के प्रभारी संजीव साबू, असीम मलिक और प्रत्युष कौशिक शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें