लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अचानक बादलों की आवाजाही दिखी। लखनऊ से सटे जिलों में बारिश के असर से शाम तक राजधानी में भी हवा में ठंडक घुल गई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को भी मौसम सामान्य रहेगा। शनिवार को बूंदाबांदी हो सकती है। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 1.1 डिग्री की बढ़त के साथ 38.5 डिग्री रहा। रात का पारा 0.3 डिग्री की गिरावट के साथ 24.1 डिग्री रहा।
शहर के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से कुकरैल की हवा हरे यानी सेहत के लिए अच्छे श्रेणी में रही। बीबीएयू, गोमतीनगर अलीगंज और लालबाग की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई। तालकटोरा की हवा नारंगी यानी सेहत के लिए खराब श्रेणी में रही।