अमौसी एयरपोर्ट पर दुबई से प्रतिबंधित असलहों के साथ आए राष्ट्रीय खिलाड़ी रविवार को राइफल क्लब की टीम के सामने पेश होंगे। अब इनके खिलाफ होने वाली कार्रवाई इस मीटिंग के बाद तय होगी। अगर टीम संतुष्ट हुई तो कस्टम की टीम शूटिंग फेडरेशन के इन खिलाड़ियों को असलहे सौंप देगी। सवाल उठाए जाने पर दोनों खिलाड़ियों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
मालूम हो कि हाल ही में पुणे के ये खिलाड़ी विदेश से प्रतिबंधित असलहों के साथ लौटे थे। एयरपोर्ट कस्टम को असलहों की खरीद रसीद के साथ राष्ट्रीय स्तर का शूटर होने के प्रमाणपत्र दिखाए थे। इसके अलावा कस्टम ड्यूटी चुकाने की बात कही थी। लेकिन राइफल क्लब ने प्रमाणपत्र मांगा था जो उनके पास नहीं था।
इसलिए असलहे कस्टडी में लेकर खिलाड़ियों से प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने तक शहर में ही रहने के निर्देश दिए गए। खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट भी हुआ था। कस्टम कमिश्नर वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल हम किसी निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं। नेशनल शूटर बाहर से शस्त्र खरीद कर ला सकते हैं, यदि उनको किसी प्रतियोगिता में जरूरत हो या फिश्र राइफल क्लब ने कहा हो।