बाल निकुंज कॉलेज में ताइक्वांडो बेल्ट सेरेमनी का आयोजन
लखनऊ। बाल निकुंज कॉलेज में डेयर ताइक्वांडो एकेडमी की ओर से ताइक्वांडो बेल्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्ट प्राप्त की। प्रशिक्षक डीएस तोमर ने बताया कि व्हाइट टू यलो बेल्ट में शिविका ठाकुर ने पहला, अमृता पांडेय को दूसरा और सताक्षी दीक्षित को तीसरा स्थान मिला। मानवी अवस्थी, सिद्धि अवस्थी, वैष्णवी सिंह, सोनाक्षी सिंह, गुलनाज, मधु त्रिपाठी को यलो बेल्ट दी गई। वहीं ग्रीन टू ग्रीन में अयसा बानो को पहला आयुष सरोज को दूसरा और शिवांश रावत को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर इस बाल निकुंज की प्रधानाचार्या भगवती भंडारी के साथ अंजु निगम और एम डी जायसवाल भी मौजूद रहे।