फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्रिकेट ट्रायल में दिखा खिलाड़ियों का उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की पुरुष क्रिकेट टीम के गठन के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल मंगलवार से शुरू हुआ। अलीगंज स्थित एलडीए ग्राउंड में सुबह आठ बजे से शुरू हुए ट्रायल में खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में खिलाड़ी ट्रायल के लिए पहुंचे। इसमें लविवि से संबद्ध पांच जिलों के करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने प्रक्रिया की शुरुआत की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित टीम आगामी अंतरविश्वविद्यालयीय और अन्य प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। लखनऊ विश्वविद्यालय एथलेटिक एसोसिएशन (एलयूएए) के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य ने बताया कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद उबैद कमाल और ज्ञानेंद्र पांडेय, पूर्व रणजी खिलाड़ी अरुण शर्मा और मोहम्मद जावेद अनवर तथा क्रिकेट कोच राहुल गुप्ता की टीम ट्रायल में खिलाड़ियों का बारीकी से आकलन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें