फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए संविधान से किया खिलवाड़

विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
विज्ञापन
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन ने संविधान के रूप को समय-समय पर बदल कर जनता को गुमराह किया है। ऐसी सभी बातों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संविधान गौरव संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। आज वह लोग संविधान की कॉपी हाथ में लेकर घूमते हैं, जिन्होंने समाज के आरक्षण बिल को संसद में फाड़ने का काम किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से सिटी मांटेसरी स्कूल, विशाल खंड गोमतीनगर शाखा में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, देश के अंदर दलित व पिछड़ों को सम्मान से जीने का हक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। पूर्व मंत्री एमएलसी महेंद्र सिंह ने कहा, लाखों लोगों की कुर्बानी के बाद हमको आजादी मिली उन सभी को मैं नमन करता हूं।



राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा, विपक्षी पार्टियां दलियों को गुमराह करती हैं। इस मौके पर प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अयोध्या पर बोलने का अखिलेश को हक नहीं

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम में पहुंचने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अयोध्या के किसी मामले पर बोलने का कोई हक नहीं है। सपा ने रामभक्तों पर गोली चलाकर जो कृत्य किया है उसके लिए क्षमा मांगनी चाहिए। मिल्कीपुर चुनाव में सपा अपनी जमानत खोने जा रही है। भाजपा भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। सरकार किसानों के साथ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें