केजीएमयू की स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रो. सीमा मेहरोत्रा के मुताबिक, गर्भावस्था में मधुमेह होने से मां और उसके शिशु, दोनों के लिए खतरा होता है। इसकी वजह से समय से पहले प्रसव, बड़े आकार के शिशु का जन्म, पीलिया और गर्भ में शिशु की मृत्यु तक हो सकती है। वहीं, मां को भविष्य में मधुमेह की स्थायी समस्या होने का जोखिम भी रहता है।
इन उत्पादों में पाया जाता है बिसफिनोल-ए रसायन
बिसफिनोल-ए एक सिंथेटिक रसायन है। यह रसायन पानी की बोतलों, खाद्य भंडारण कंटेनर और कुछ खाद्य डिब्बों की आंतरिक कोटिंग में पाया जाता है। इन प्लास्टिक उत्पादों का इस्तेमाल करने से महिला के शरीर में यह रसायन पहुंचता रहता है। यह रसायन गर्भावस्था के दौरान गंभीर जोखिम पैदा करता है।