लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देते और पौधरोपण करते अतिथि।
नगराम। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय और जन शिक्षण संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने स्वच्छता को लेकर शपथ ली और पौधरोपण किया।
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के तहत ड्रेस मेकर व ब्यूटी केयर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली माही, आयुषी वर्मा, रिंकी, आराधना शुक्ला, संजना, अनामिका, शिव देवी, सीमा, अमिता वर्मा, शालू सहित लगभग 40 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिया गया। कार्यक्रम में गोसाईंगंज के ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा डिंपल के साथ इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र के उपनिदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह, वन्य जीव विशेषज्ञ, लेखक डॉ. जितेंद्र शुक्ला आदि माैजूद रहे।
लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देते और पौधरोपण करते अतिथि।