कैंसर संस्थान में बलिदानियों के नाम रोपे पाैधे
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में शनिवार को कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ के माैके पर पाैधे रोपे गए। एक पेड़ बलिदानियों के नाम के तहत हुए इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट की अगुवाई में पाैधे रोपे गए। इस माैके पर हुई संगोष्ठी में प्रांत बाल विद्यार्थी कार्य प्रमुख आशुतोष ने कारगिल युद्ध शहीदों को नमन किया। संगोष्ठी में संस्थान के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।