लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन प्रांगण में आयोजित 57वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026 के समापन अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। चार दिवसीय प्रदर्शनी में 1690 प्रतिभागियों ने भाग लिया और 7771 प्रविष्टियां प्रस्तुत की गईं। इनमें से 1719 विजेताओं का चयन किया गया। चार दिन के दौरान 3.5 लाख से अधिक लोग पहुंचे। किसानों और उत्पादकों को लगभग 40 लाख रुपये से अधिक की बिक्री का लाभ हुआ। राज्यपाल ने सभी से अपने घरों में फल, फूल और सब्ज़ियों के पौधे लगाने की अपील की। घर की छत पर भी फूल और सब्ज़ियां उगाई जा सकती हैं। चिकित्सा शिविर में लगभग 1400 लोगों ने पंजीकरण कराया।
इस वर्ष पहली बार कुल 23 वर्गों में सर्वाधिक अंक विजेता प्रतिभागियों में क्रमश: ओम यादव, अमन मौर्या, रीना सिंह, हसरत अली, रमा करोलिया, विश्वनरायण श्रीवास्तव, लालू गौतम, ओम प्रकाश मौर्या, राजकुमार चौरसिया, जयकरन, सचिन कुमार गुप्ता, सचिव एलडीए, निदेशक सीमैप, रंजन प्रकाश ठाकुर, पुलिस महानिदेशक, वरिष्ठ रजिस्ट्रार, उच्च न्यायालय, अधीक्षक जिला कारागार, गौतम बुद्धनगर, रंगोली जन शिक्षण संस्थान, अजय सिंह रायबरेली, अधीक्षक, जन भवन को एक-एक चल वैजयंती व 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
प्रदर्शनी में रामायण, श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने जैसे विषयों पर आधारित मॉडलों ने भारतीय संस्कृति को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में जीवन में फल, सब्जी और फूलों के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा, विशेष कार्याधिकारी (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग बीएल मीणा सहित जनभवन एवं उद्यान विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, प्रतिभागी व कृषक बंधु उपस्थित रहे।
अवश्य फोटो के साथ : बांसुरी धरे श्रीकृष्ण की आकृति को प्रथम पुरस्कार
प्राकृतिक फूलों से निर्मित आकृतियों में राजकीय विश्वविद्यालयों में छत्रपति शाहू जी महाराज विवि को भगवान श्रीकृष्ण के अधरों पर सुशोभित बांसुरी के लिए प्रथम पुरस्कार, एकेटीयू की प्रदर्शित ब्रह्मोस मिसाइल व लखनऊ विवि की ओर से निर्मित राम दरबार को द्वितीय पुरस्कार, निजी विश्वविद्यालयों में एरा विश्वविद्यालय के सारस पक्षी जोड़ा को प्रथम, कृषि तथा पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों में पं. दीन दयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विवि-मथुरा की कृति गोवर्धन पर्वत को प्रथम व कृषि विश्वविद्यालय- बांदा को सुदर्शन चक्र व शंख की प्रतिकृति के लिए द्वितीय, राजकीय संस्थाओं में लखनऊ विकास प्रधिकरण की वंदेमातरम आधारित कृति, उ.प्र. आवास विकास परिषद को ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर आधारित सजावट कार्य के लिए प्रथम स्थान मिला।
नगर निगम, लखनऊ को रूफ टाॅप गार्डिनिंग के लिए द्वितीय, राजकीय विभागों में समुद्री थीम पर समुद्री जीवों का प्रदर्शन के लिए राजकीय उद्यान लखनऊ व जय जवान के लिए मुख्य सुरक्षा अधिकारी जन भवन को द्वितीय पुरस्कार मिला। उत्तर रेलवे को नंदी व शिवलिंग के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। रक्षा उपकरणों के प्रदर्शन के लिए सेना को विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी क्रम में प्रदर्शनी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्श भाग-1 क्लास-2 के वर्ग 29 में 6-हालीहाक (गमलों में जाड़े के मौसमी फूलों के पौध) के प्रदर्शन के लिए अधीक्षक जन भवन को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
बाल विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने किया कमाल
स्कूली बच्चों में क्विज में प्रथम स्थान लोरेटो काॅन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज की मदीहा जावेद ने, द्वितीय स्थान बाल विद्या मंदिर सी. से. स्कूल- चारबाग के मृत्युंजय मौर्य ने और तृतीय स्थान बाल विद्या मंदिर सी. से. स्कूल- चारबाग, लखनऊ की प्रियांशी सिंह ने प्राप्त किया। लेटर राइटिंग में प्रथम स्थान बाल विद्या मंदिर सी. से. स्कूल- चारबाग की दिव्यांशी व्यास ने, द्वितीय सिटी इंटरनेशनल स्कूल- बालागंज की अंशिका ने और तृतीय स्थान लोरेटो काॅन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज की सुमेधा चंदेल ने प्राप्त किया। वहीं स्टांप डिजाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बाल विद्या मंदिर सी. से. स्कूल- चारबाग की तनिष्का ने, द्वितीय स्थान बाल विद्या मंदिर सी. से. स्कूल की आयुषी सिंह ने और तृतीय स्थान नवयुग रेडियंस स्कूल, राजेंद्र नगर की आलिया वारसी ने प्राप्त किया।
प्रदर्शनी-2026 के समापन अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।