चार साल पहले जिला कारागार के अधिकारियों को मारने के लिए मुन्ना बजंरगी गैंग ने योजना बनाई थी।
इसकी भनक मिलने पर तत्कालीन एसओजी प्रभारी ने बदमाशों का पीछा किया।
हमले की योजना बनाने वाले इनामी बदमाश श्याम कश्यप को पुलिस ने नरिया में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया था।
पढ़ें-तो इसलिए की गई डिप्टी जेलर की हत्या
एसओजी के प्रभारी गिरजाशंकर त्रिपाठी को चार साल पहले सर्विलांस से जानकारी मिली थी कि मुन्ना बजरंगी के शूटर श्याम कश्यप और राजेश चौधरी जिला जेल के अधिकारियों और एक सिपाही को मारने की योजना बना रहे है।
इस सूचना पर एसओजी टीम ने उनका पीछा किया। कश्यप को पुलिस ने नरिया में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया।
लेकिन उसका साथी राजेश चौधरी अभी भी गिरफ्त से दूर है। हाल में पुलिस कस्टडी से फरार सुनील यादव के साथी ने एक जेल अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी थी।
जेल अधिकारी ने पुलिस को इसकी सूचना नही दी, लेकिन पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी मिल गई है।
पुलिस की एक टीम ने सुनील के साथी के बलुआ स्थित घर पर छापा मारा है। पुलिस अधिकारी बताते हैं कि डिप्टी जेलर के बाद अब वर्तमान जेल अधीक्षक पर खतरा है।