फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि के 22 विद्यार्थियों का बीईएल में चयन, मिलेगा 5.52 लाख का पैकेज

विज्ञापन
कैंपस प्लेसमेंट में चयनित लविवि के विद्यार्थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के 22 विद्यार्थियों का भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), गाजियाबाद में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को ट्रेनी इंजीनियर-1 के पद पर नियुक्ति मिलेगी। उन्हें अधिकतम 5.52 लाख रुपये सालाना का पैकेज दिया जाएगा।
प्लेसमेंट सेल (द्वितीय परिसर) के वाइस चेयरमैन डॉ. हिमांशु पांडेय के अनुसार, बीईएल की ओर से आयोजित कैंपस चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के आधार पर 2026 बैच के विद्यार्थियों का चयन किया गया है। निर्धारित अवधि पूरी करने और बेहतर कार्य प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों को आगे प्रोजेक्ट इंजीनियर के रूप में काम करने का अवसर भी मिल सकता है।
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के आठ, कंप्यूटर साइंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के तीन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के चार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के चार, सिविल इंजीनियरिंग के दो और मैकेनिकल इंजीनियरिंग का एक विद्यार्थी शामिल है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. जेपी सैनी और द्वितीय परिसर के प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. एसपी सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें