फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समानता को वोटबैंक की राजनीति से ऊपर रखें : राजेश्वर सिंह

Tue, 22 Sep 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कांग्रेस और सपा से महिला समानता को वोटबैंक की राजनीति से ऊपर रखने का आह्वान किया है। उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की ओर से स्कूलों में बुर्के और नकाब पर प्रतिबंध के प्रस्ताव का स्वागत किया। विधायक ने भारत में भी शिक्षण संस्थानों के लिए समान और धर्मनिरपेक्ष नियमों की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने कहा कि शिक्षा संस्थानों में समान नियम, महिला गरिमा और सामाजिक समानता को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उनके मुताबिक, दुनिया कट्टरपंथ के दुष्परिणाम देख रही है। कट्टरपंथ पर मौन रहना उदारवाद नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति विश्वासघात है। उन्होंने राजनीतिक दलों से बेटियों के अधिकार और गरिमा को राजनीतिक हितों से ऊपर रखने की अपील की।
विधायक ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में महिलाओं की स्थिति का भी उल्लेख किया। कहा कि अफगानिस्तान में करीब 24 लाख बच्चियां माध्यमिक शिक्षा से वंचित हैं और महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर प्रतिबंध है। पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण, बाल-विवाह और चरमपंथी हिंसा, जबकि बांग्लादेश में बाल-विवाह, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और धार्मिक अल्पसंख्यक महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं सामने आती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें