फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैडर के पीके सिन्हा देश के नए कैबिनेट सेकेट्री

Fri, 29 May 2015 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी कैडर के वरिष्ठ अधिकारी पीके सिन्हा भारत सरकार के नए कैबिनेट सेकेट्री होंगे। वह 12 जून पद संभालेंगे।
विज्ञापन


1997 बैंच के यूपी कैडर के अधिकारी पीके सिन्हा (प्रदीप कुमार सिन्हा) देश के नए कैबिनेट सेकेट्री होंगे। वह अभी इस पद पर कार्यरत अजीत सेठ की जगह लेंगे। अजीत सेठ भी यूपी कैडर के अधिकारी रहे हैं।

पीके सिन्हा की नियुक्ति के साथ यह बात फिर साबित हुई कि देश की शीर्ष नौकरीशाही में यूपी कैडर के अधिकारियों का दबदबा है। अभी एक दर्जन से ज्यादा सीनियर जगहों पर यूपी कैडर के अधिकारी तैनात हैं।
विज्ञापन


1979 में इलाहाबाद के असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में पहली नियुक्ति पाने वाले पीके सिन्हा पिछले 35 साल के अलग-अलग बड़े पदों पर तैनात हैं। इस नियुक्ति के पहले सिन्हा उर्जा विभाग में ज्वांइट सेकेट्री के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


सोशल साइंस विषय से एमफिल और अर्थशास्त्र से मास्टर करने वाले पीके सिन्हा की इमेज एक साफ सुथरे अधिकारी के रूप में बनी हुई है। अब से लगभग 15 दिन के बाद वह नए पद का चार्ज संभालेंगे।

अजीत सेठ का कार्यकाल पिछले साल 12 दिसंबर को समाप्त हो गया था और उन्हें छह महीने का कार्यकाल विस्तार मिला था, जो 12 जून को खत्म हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें