फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो आप आ रहे हैं ‘पिंक वॉक’ में?

Sat, 01 Feb 2014 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट की ओर से रविवार सुबह 10 बजे ‘पिंक वॉक’ निकाली जाएगी।
विज्ञापन


सुशांत गोल्फ सिटी से जीडी गोयनका स्कूल तक निकाली जाने वाली इस वॉक के जरिए लोगों को कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को इनर व्हील पदाधिकारियों ने एक होटल में आयोजित वार्ता में दी।
इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 312 की अध्यक्ष अलका बंसल ने बताया कि यह पहला मौका है जब लखनऊ में पिंक वॉक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूर्वी उत्तर और मध्य प्रदेश की इकाइयों से एक हजार लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन


पदाधिकारी रीता जायसवाल ने बताया कि इलाहाबाद और बनारस में भी पिंक वॉक का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करना है।

खास बात यह है कि पिंक वॉक में 95 वर्ष की महिला मोहिनी चतुर्वेदी भी शामिल होंगी। इनर व्हील की डिस्ट्रिक्ट कैंसर समन्वयक सोनम सिन्हा ने बताया कि वॉक में लोगों की प्रतिभागिता बढ़ाने के लिए बसें चलाई जा रही है।
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक, बादशाहनगर, बर्लिंग्टन चौराहे, क्लार्क अवध और आईटी चौराहे पर सुबह साढ़े आठ बजे बसें मिलेंगी। जो लोगों को निशुल्क सुशांत गोल्फ सिटी पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें