उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीफ के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। यादव ने कहा कि सत्ता में होने के बावजूद मांस के निर्यात पर रोक क्यों नहीं लगा रहे?
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग 'पिंक रिवाल्यूशन' की बात कर रहे हैं लेकिन सत्ता में होने के बाद भी मांस के निर्यात पर रोक नहीं लगा रहे। उनको खड़ा होना चाहिए और इस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
उन्होंने दादरी में गौ हत्या की अफवाह के बाद एक व्यक्ति की हत्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 'अफवाहों में होता कुछ नहीं लेकिन अफवाहों से होता बहुत कुछ है।'
गौरतलब है कि दादरी में गौ हत्या की अफवाह के बाद कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।