फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बीफ से दिक्कत है तो मांस निर्यात पर रोक लगाए मोदी सरकार'

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीफ के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। यादव ने कहा कि सत्ता में होने के बावजूद मांस के निर्यात पर रोक क्यों नहीं लगा रहे?
विज्ञापन


लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग 'पिंक रिवाल्यूशन' की बात कर रहे हैं लेकिन सत्ता में होने के बाद भी मांस के निर्यात पर रोक नहीं लगा रहे। उनको खड़ा होना चाहिए और इस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

उन्होंने दादरी में गौ हत्या की अफवाह के बाद एक व्यक्ति की हत्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 'अफवाहों में होता कुछ नहीं लेकिन अफवाहों से होता बहुत कुछ है।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि दादरी में गौ हत्या की अफवाह के बाद कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

केंद्र ने मांगी है रिपोर्ट

दादरी में गाय का मीट खाने के आरोप में बिसाहड़ा गांव में 50 साल के इकलाख अहमद को पीट-पीटकर मार डालने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यूपी सरकार से रिपोर्ट भी मांगी है।

वहीं इस मुद्दे पर बसपा प्रमुख मायावती ने आरएसएस और भाजपा को ही अपराधी ठहराया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इन सबमें सबसे ज्यादा दोषी अखिलेश सरकार है। अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां ने इसके लिए भाजपा को दोषी ठहराते हुए कहा था कि पार्टी 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले इस तरह की घटनाओं के जरिये ध्रुवीकरण का खेल खेल रही है।

फिलहाल दादरी में अभी भी भय का माहौल बना हुआ है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। चारों तरफ पुलिस को तैनात किया गया है जिससे की दादरी का माहौल और न बिगड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें