फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिंक जॉब फेयर से युवतियों को मिलेगा रोजगार

Tue, 23 Dec 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश की युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने एक और ठोस कदम बढ़ाया है। महिला शिक्षण संस्थानों में पिंक कॅरिअर काउंसिलिंग की शुरुआत की जा रही है, वहीं पिंक जॉब फेयर के माध्यम से युवतियों को मौके पर ही रोजगार देने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

यह पहल सरकार के ‘महिलाओं के हाथ में रोजगार’ अभियान के तहत सेवायोजन विभाग की ओर से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य युवतियों को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार रोजगार व स्टार्टअप से जोड़ना है।

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि विभाग की प्राथमिकता है कि पढ़ी-लिखी युवतियों को भटकना न पड़े, बल्कि उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर एक ही मंच पर मिले। इसी उद्देश्य से राजधानी के महिला कॉलेजों में विशेष पिंक कॅरिअर काउंसिलिंग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिंक रोजगार मेला, पिंक जॉब फेयर और अन्य कार्यक्रमों के जरिए युवतियों को निजी क्षेत्र, औद्योगिक इकाइयों और स्टार्टअप्स से जोड़ा जाएगा।

मार्च माह में बृहद स्तर पर पिंक मेगा रोजगार मेला आयोजित करने की तैयारी है, जिसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा सहित विभिन्न शैक्षिक योग्यताओं वाली युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल न सिर्फ रोजगार का साधन बनेगी, बल्कि युवतियों में आत्मविश्वास और आर्थिक स्वतंत्रता की नई इबारत भी लिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें