सेवायोजन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी के प्रत्येक राजकीय आईटीआई, पॉलीटेक्निक, कॉलेज, विश्वविद्यालय व अन्य शिक्षण से 100-100 युवतियों को नौकरी देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए संबंधित प्रधानाचार्य व प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है। अधिक से अधिक युवतियों की भागीदारी बढ़े इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी: जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार महाकुंभ में शामिल होने वाली प्रत्येक युवतियों का संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी है। जिन युवतियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं करा सकी हैं। वह
rojgaarsangam.gove.in पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकती हैं। रोजगार महाकुंभ में साक्षात्कार देने के दौरान जरूरी दस्तावेज का होना जरूरी है। ऐसे में सभी युवतियों से अपील है कि अपने साथ- जरूरी दस्तावेज और उसकी फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड साथ लाएं।