फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मालगाड़ी में वैगन को जोड़ने वाली पिन गायब

Sun, 24 Dec 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन के निकट रूपामऊ साइडिंग पर खड़ी मालगाड़ी में वैगन को जोड़ने वाली पिन गायब हो गई। घटना से ट्रेनों के संचालन पर असर नहीं पड़ा। मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही आरपीएफ को भी पत्र भेजा गया है। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन

घटना 18 दिसंबर की बताई गई है, जिसे छिपाने का प्रयास किया गया। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन का कहना है कि साइडिंग में किसी भी मालगाड़ी की अनलोडिंग के बाद पूरी तरह जांच कराई जाती है। अगर कोई कमी होती है तो उसे दूर करने के बाद मालगाड़ी रवाना की जाती है।
पिन गायब होने से मालगाड़ी या दूसरी ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक मौर्य ने बताया कि कोई घटना नहीं घटी। पिन गायब होने की छानबीन चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें