फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंजन के पट्टे में फंसकर बालिका की मौत

Sun, 24 Dec 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को इंजन के पट्टे में फंसकर बालिका की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। महराजगंज क्षेत्र के मोनू गांव निवासी रामकिशोर की बेटी अभियांशी (6) को नारायणपुर गांव निवासी संकठा प्रसाद ने गोद लिया था। संकठा सुबह गेहूं की फसल में पानी लगाने के लिए खेत गया था। अभियांशी को भी ले गया था।
विज्ञापन


इंजन चालित नलकूप से फसल की सिंचाई कर रहा था। बालिका बगल खेत में खेल रही थी। अचानक इंजन की तरफ पहुंच गई। बालिका इंजन के पट्टे की चपेट में आ गई। परिजन बालिका को गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें