भिनगा बहराइच फोरलेन स्थित रत्नापुर के निकट हुई मार्ग दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार व मौजूद
श्रावस्ती। बहराइच से रत्नापुर आ रही तेज रफ्तार कार की सड़क पार करते समय बृहस्पतिवार पिकअप से टक्कर हो गई। घटना में तीन महिला बैंककर्मी सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें बहराइच अस्पताल ले जाया गया है।
सोनवा थाना क्षेत्र के रत्नापुर स्थित आर्यावर्त बैंक में प्रिया रानी फील्ड ऑफिसर हैं जबकि सुधा देवी व नितिका देवी कैशियर के पद पर तैनात हैं। यह तीनों बहराइच में रहतीं हैं। बृहस्पतिवार को चालक के न आने पर प्रिया रानी के पति तीनों को कार से बैंक छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वह कार लेकर रत्नापुर में फोरलेन क्रॉस करने लगे, तभी भिनगा से बहराइच जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। घटना में प्रिया रानी व उसके पति सहित सुधा देवी व नितिका देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पिकअप चालक के साथ इलाज के लिए बहराइच के एक निजी अस्पताल भेज दिया जबकि पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है।