फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पिकअप ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत... महिला घायल

Mon, 28 Apr 2025 10:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि महिला घायल हो गई। टक्कर लगने के बाद स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पिकअप को कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कूटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रविवार की रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। 

विज्ञापन


हादसा काकोरी थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गहलवारा अंडरपास सर्विस लेन पर हुआ। रेवरी टोल प्लाजा चौकी प्रभारी धीरज भारद्वाज ने बताया कि काकोरी नगर पंचायत की रहने वाली संतोषी सर्विस लेन पर ढाबा चलाती हैं। वह रात करीब 8:30 बजे अपने पति सुशील (44) एवं मीरखेड़ा गांव निवासी रिश्तेदार सुरेश के साथ ढाबा बंद करके स्कूटी से घर जा रही थीं। 

टक्कर लगने के बाद तीनों उछलकर दूर गिरे

इसी समय गहलवारा अंडरपास के पास तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीनों उछलकर दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां सुशील और सुरेश की मौत हो गई। जबकि, संतोषी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सुशील के परिवार में पत्नी संतोषी के अलावा दूसरी पत्नी और तीन बेटियां व एक बेटा है। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी: कई जिलों में चली आंधी से तीन की मौत, लू के थपेड़ों से अब चार मई तक राहत; इन जिलों में आज होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया पिकअप को कब्जे में लिया गया है। हालांकि, चालक मौके से भाग निकला। परिजनों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें