फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिकअप चालक की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 10 Jul 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर में छह जुलाई को घायल हुए पिकअप चालक सुमित कुमार (30) की बुधवार रात लोकबंधु अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सुमित के पिता ने बहू और उसके भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से रायबरेली के लालगंज निवासी सुमित के पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि 11 वर्ष पहले बेटे ने बिजनौर की युवती से प्रेम विवाह किया था। उनके दस वर्षीय बेटी और सात साल का बेटा है। सुभाष का कहना है कि छह जुलाई को बेटी नेहा ने उन्हें सुमित के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना दी थी। अस्पताल पहुंचने पर सुमित के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले थे। सुभाष का आरोप है कि बहू ने अपने भाइयों के साथ मिलकर सुमित को बुरी तरह पीटा था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
सुमित को पहले भी हत्या की धमकी देने का आरोप
पिता ने यह भी बताया कि बहू पहले भी सुमित को हत्या की धमकी दे चुकी थी। जमीन खरीदने को लेकर भी बहू का सुमित से विवाद होता था। आरोपी ने उनके छोटे बेटे सौरभ को भी धमकाया था। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सुमित ने किसी बात से परेशान होकर फंदा लगाने की कोशिश की थी। उसकी पत्नी ने उसे समय पर अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें