फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोहरे में पिकअप ने महिला को रौंदा

Tue, 30 Jan 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार रात बेकाबू पिकअप ने एक महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा कोहरे के कारण हुआ। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र के पूरे गजराज मजरे डीह की रहने वाली शांति देवी (60) पत्नी अयोध्या प्रसाद रात में गेहूं की फसल की रखवाली करने खेत गई थी। रात करीब नौ बजे घर लौट रही थी। गांव के पास ही पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां शांति देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि हादसा कोहरे की वजह से हुआ। महिला के बेटे राम सनेही की तहरीर पर हबिरापुर मजरे निगोही गांव निवासी पिकअप चालक अखिलेश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें