फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेन से फंस एक किमी. घिसटती चली गई बाइक

Tue, 30 Jan 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कानपुर से प्रयागराज जा रही ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार को बाइक सवार घायल हो गया। ट्रैक पार करते समय बाइक सवार ट्रेन से टकराया और दूर जा गिरा, लेकिन बाइक फंस गई और एक किमी. तक घिसटती चली गई। इस वजह से लगभग आधे घंटे तक ट्रेन को रोकना पड़ा। फंसी बाइक निकालने के बाद ट्रेन रवाना हुई। घायल बाइक सवार को सीएचसी पहुंचाया गया। आरपीएफ ने बाइक कब्जे में लेकर लिखापढ़ी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह हादसा कोतवाली क्षेत्र के पूरे रक्षपाल मजरे अरखा गांव के पास हुआ। प्रयागराज जा रही ट्रेन अरखा स्टेशन पर सवा घंटे विलंब से पहुंची। अरखा से रवाना हुई और कुछ दूर बाइक चपेट में आ गई। प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र के करीम नगर निवासी सतीश कुमार (27) पुत्र भारत लाल बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रहा था। ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया।
कोहरा अधिक होने से ट्रेन के आने का पता नहीं चला। जैसे ही ट्रेन से बाइक टकराई, बाइक सवार दूर गिरकर घायल हो गया। बाइक फंसी रह गई और ट्रेन के साथ करीब एक किमी. तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन

लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और किसी तरह फंसी बाइक को बाहर निकाला। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सिपाही मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे ट्रेन खड़ी रही। इससे यह ट्रेन अगले स्टेशन पर पौने दो घंटे विलंब से पहुंची। बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। आरपीएफ प्रभारी मनोज भारद्वाज ने बताया कि बाइक कब्जे में ली गई है। बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
आवागमन रोकने को लगे हैं खंभे
जिस जगह पर घटना घटी, वहां पर कभी वाहनों का आवागमन होता था। एक तरह से मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग हुआ करती थी। हादसों के अंदेशे को देखते हुए ही रेलवे ने ट्रैक के दोनों तरफ सीमेंट के खंभे लगा दिए थे, ताकि कोई ट्रैक पार न कर सके। इसके बावजूद बाइक सवार आसपास की जगह से अक्सर निकलते रहते हैं। कोहरे की वजह से ट्रेन आती नहीं दिखी और हादसा हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें