लखनऊ। काकोरी में आगरा एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास सोमवार रात 11:45 बजे तेज रफ्तार पिकअप डाला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान ऊपर बैठा जौनपुर के सुजानगंज का लुकमान (38) सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। डाला चालक मामूली रूप से चोटिल हुआ।
इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर के मुताबिक प्रतापगढ़ निवासी कल्लन डाला लेकर आगरा से लखनऊ आ रहे थे। हादसे के बाद वह लुकमान को ऑटो से प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। देर रात वहां लुकमान की मौत हो गई। खबर पाकर लुकमान के परिजन भी लखनऊ पहुंच गए। उनके परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं।