फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दौड़ते हुए उठाया रास्ते का कूड़ा, दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत कुकरैल नदी के किनारे प्लॉग रन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत कुकरैल नदी के किनारे प्लॉग रन का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने दौड़ते हुए रास्ते में पड़ा कूड़ा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों, पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागी दौड़ते हुए सड़क और नदी किनारे पड़े प्लास्टिक, बोतलें और अन्य कचरे को एकत्र करते चले। इसके बाद नदी किनारे सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया गया और सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। मौजूद लोगों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत कुकरैल नदी के किनारे प्लॉग रन का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें