फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: भाजपा प्रत्याशी के ससुर की माफिया अतीक संग फोटो वायरल, सियासी माहौल गर्माया

Mon, 17 Apr 2023 04:58 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर के एक भाजपा नेता की तस्वीर माफिया अतीक अहमद के साथ वायरल होने से सियासी माहौल गर्मा गया है। मामले पर भाजपा नेता ने सफाई दी है।
विज्ञापन
वायरल हुई अतीक अहमद की एक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी नेहा अवस्थी के ससुर मुनींद्र अवस्थी और पूर्व एमएलसी भाजपा नेता राकेश सिंह की अतीक अहमद के साथ एक तस्वीर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीर वायरल होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया और तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं। भाजपा प्रत्याशी के ससुर ने तस्वीर फेक बताई है, जबकि पूर्व एमएलसी ने भी अतीक अहमद से कोई रिश्ता होने से साफ इनकार किया है।

विज्ञापन


रविवार को भाजपा ने निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा की थी। सीतापुर नगर पालिका से सभी चर्चाओं को दरकिनार कर भाजपा ने नेहा अवस्थी को प्रत्याशी घोषित किया है। नेहा अवस्थी के ससुर मुनींद्र अवस्थी भाजपा नेता हैं और उनकी सास नमिता अवस्थी गोंदलामऊ की ब्लाक प्रमुख हैं। सोमवार को नेहा अवस्थी के नामांकन की तैयारी चल रही थी।

ये भी पढ़ें - विश्व हिंदू परिषद ने अतीक के हत्यारों पर जारी किया बयान, कहा- शूटरों का बजरंग दल से कोई संबंध नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, पर्यवेक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति बनी


इसी बीच मुनींद्र अवस्थी और राकेश सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर में दोनों भाजपा नेता कुख्यात माफिया अतीक अहमद के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर को लेकर मुनींद्र अवस्थी ने कहा कि तस्वीर फेक है और राजनीतिक साजिश के तहत इसे वायरल किया जा रहा है। तस्वीर में दिख रहे पूर्व एमएलसी राकेश सिंह ने बताया कि किसी शादी समारोह में आमना सामना हुआ होगा। किसी भी तरह के रिश्ते अतीक अहमद से नहीं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें