फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी से गिरकर फिजियोथेरेपिस्ट युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर के समतामूलक चौराहे के पास सांड से बचने के चक्कर में स्कूटी सवार रागिनी फिसल कर गिर गई। गंभीर रूप से घायल रागिनी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ,रागिनी वजीरगंज स्थित एक अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर तैनात थी। बहन पूजा के मुताबिक, उनका एक मकान गोमतीनगर के विराज खंड में है। मंगलवार शाम को छोटी बहन प्रीति, रागिनी को लेने के लिए अस्पताल पहुंची। स्कूटी से घर वापस जाते समय समता मूलक चौराहे के पास सामने सांड आ गया जिससे घबराकर ब्रेक मार दिया। ब्रेक लगते ही पीछे बैठी रागिनी सिर के बल सड़क पर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में मौत हो गई। रागिनी के पिता रमाशंकर कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। वहीं मां की मौत काफी पहले हो चुकी थी। रागिनी की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें