फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वक्त करें ब्रश, दूर रहेगा गले से संक्रमण, फिजीशियन ने दिए ये सुझाव

Fri, 29 May 2020 02:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आईएमए सदस्य और फिजीशियन डॉ. सिद्धार्थ सोनकर ने गुरुवार को ‘अमर उजाला’ हेल्पलाइन में लोगों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि इस मौसम में गले में खराश होना सामान्य बात है। इसे लेकर घबराए नहीं। डॉक्टर से सलाह लेकर दवाएं लें। जिनकी दवाई पहले से चल रही है वे उसे बंद न करें। पेश हैं प्रमुख सवाल जिन्हें ज्यादातर लोगों ने पूछा।
विज्ञापन

    
सवालः गले में लगातार खराश है। कुछ दिन ठीक रहने के बाद फिर हो जाती है? इससे कैसे बचें?- संतोष गोमती नगर, प्रिया आलमबाग
जवाब:
इस मौसम में गले में खराश होना आम बात है। डॉक्टर से सलाह लेकर दवाएं लें। दवा का कोर्स पूरा करें। ऐसा न करने से संक्रमण पूरे गले में फैल जाता है। इससे बचने को दोनों वक्त ब्रश करें। दिन में खाना खाने के बाद अच्छी तरह मुंह साफ  करें। गुनगुने पानी से गरारा करें। सांस फूल रही है तो डॉक्टर से सलाह लें।

सवाल: इस मौसम में खान-पान में किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए? -प्रियंका महानगर, दिनेश जानकीपुरम
जवाबः सप्ताह भर से तापमान में उतार-चढ़ाव है। दिन में तेज धूप है तो रात 12 बजे के बाद मौसम सर्द हो जा रहा है। धूप से आने के बाद फ्रिज का पानी न पीएं। फ्रिज में रखे फल, सब्जी सलाद न खाएं। ठंडा पानी में सामान्य पानी मिलाकर पीएं। कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम आदि के सेवन से बचें।

 

सवालः मुझे गठिया की शिकायत है। एसी चलाकर सोने से समस्या बढ़ जा रही है क्या करें? - रामानुज चिनहट, प्रेम प्रकाश गोसाईगंज

विज्ञापन

जवाबः गठिया के मरीजों को ठंडी चीजों का पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। एसी चलाकर सोना नुकसानदेह है। यदि गर्मी नहीं बर्दाश्त हो रही है तो एसी का टेंपरेचर सामान्य तापमान से थोड़ा कम रखें। कुछ की आदत होती है कि एसी का तापमान कम कर रजाई ओढ़कर सोते हैं। यह सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह है।

विज्ञापन

लॉकडाउन में बढ़ता जा रहा ब्लड प्रेशर

डॉक्टर सिद्धार्थ सोनकर - फोटो : amar ujala
सवालः मेरा ब्लड प्रेशर लॉकडाउन में बढ़ता जा रहा है। इसे नियंत्रित रखने के लिए क्या करें? - अनुष्का गोमती नगर, रहमान जानकीपुरम
जवाबः लॉकडाउन में घर में रहने पर तली-भुनी चीजें ज्यादा खाई जा रही हैं। इससे परहेज करें। ब्लड प्रेशर की दवा चल रही है तो उसे नियमित लेते रहें। हरी सब्जी और फल ज्यादा खाएं।
 
सवालः शुगर और थायराइड की दवाई चल रही है। डॉक्टर के पास नहीं जा पा रहे हैं । क्या करें? - पुष्पा जायसवाल नाका, हीरावती गोमती नगर
जवाबः शुगर और थायराइड की दवाएं लंबे समय तक चलती हैं। हर तीन माह बाद जांच कराकर रिव्यू किया जाता है। डॉक्टर के पास नहीं जा पा रहे हैं तो पहले से चल रही दवाएं लेते रहे। दवा में गैप होने से समस्या बढ़ सकती है। किसी तरह की समस्या बढ़ रही है तो फोन पर डॉक्टर से सलाह ले। शुगर की दवा बंद करने से उसका असर आंखों, किडनी सहित अन्य अंगों पर भी पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें